28 Mar 2024, 21:11:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अजय देगवन और अक्षय कुमार के साथ काम करना चाहती है अक्षरा सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2021 12:20AM | Updated Date: Feb 26 2021 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनत्री अक्षरा सिंह सिंघम स्टार अजय देवगन और खिलाड़ी कुमारअक्षय कुमार के साथ हिंदी फिल्मों में काम करना चाहती है। अक्षरा सिंह को भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में आये हुये एक दशक हो गया है। अक्षरा ने भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार रवि किशन के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते' से बतौर अभिनेत्री भोजपुरी सिनेमा में अपने करियर की शुरूआत की। 

इसके बाद अक्षरा सिंह ने टीवी सीरियल काला टीका, सूर्यपुत्र कर्ण और सर्विस वाली बहू जैसे कई टीवी सीरियल में काम किया जिससे उन्हें अधिक पहचान मिली। अक्षरा सिंह ने अब बतौर गायिका भी अपनी पहचान बना ली है। अक्षरा सिंह ने बताया कि वह हिंदी फिल्मों में भी काम करना चाहती है। अक्षरा सिंह ने बता;‘ कि वह जल्द ही सिंगर रैपर बादशाह के साथ नजर आएंगी।

अक्षरा सिंह ने बताया कि उन्हें कई हिंदी फिल्मों में काम करने के प्रस्ताव मिले हैं लेकिन उन्हें जो भूमिका मिली है उन्हें चुनौतीपूर्ण नहीं लगी, इसलिये उन्होंने फिल्मों में काम करने से मना कर दिया। अक्षरा सिंह ने बताया कि वह सामाजिक पृष्ठभूमि पर आधारित या महिला सशक्तीकरण पर आधारित फिल्मों में काम करना चाहती है। 

अक्षरा सिंह ने बताया कि हिंदी फिल्मों में वह अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों की प्रशंसक है और यदि उन्हें अवसर मिलता है तो वह उनके साथ काम करना पसंद करेंगी। अभिनेत्री ने बताया कि वह बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित के अभिनय से बेहद प्रभावित हैं और उनके साथ भी काम करने की ख्वाहिश रखती है। उन्होंने बताया कि वह भविष्य में बायोपिक फिल्मों में भी काम करने की हसरत रखती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »