24 Apr 2024, 18:25:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री कृति सैनन की जोड़ी आने वाली फिल्म 'भेडिया' में नजर आएगी। निर्देशक अमर कौशिक हॉरर फिल्म 'भेडिया' बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सैनन की जोड़ी दिखाई देगी। यह फिल्म दिनेश विजान के प्रॉडक्शन हाउस की तीसरी हॉरर फिल्म होगी। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करने के साथ ही इसका टीजर भी ऑनलाइन रिलीज कर दिया गया है। टीजर वीडियो में दिखाया गया है कि घने जंगल में एक आदमी अचानक भेडिया बन जाता है।
 
माना जा रहा है कि इस भेडिये के किरदार में वरुण धवन होंगे। कृति सैनन के किरदार के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है। सोशल मीडिया पर टीजर को रिलीज करते हुए वरुण धवन ने लिखा, 'भेडिया का प्रणाम स्त्री जी और रूही जी को'। टीजर में बताया गया है कि यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। दिलवाले के बाद वरुण धवन और कृति सैनन की साथ में यह दूसरी फिल्म होगी। फिल्म में वरुण धवन और कृति सैनन के अलावा अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »