29 Mar 2024, 07:05:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

निर्माता लोकेश मिश्रा की फिल्म में काम करेंगे निरहुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2021 4:45PM | Updated Date: Feb 20 2021 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ फिल्म निर्माता लोकेश मिश्रा की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। लोकेश मिश्रा ने हाल में अपनी नई फिल्म प्रोडक्शन न.2 के लिए दिनेश लाल यादव निरहुआ को साईन किया है। कमला फिल्म्स क्रिएसन के बैनर तले बनाने जा रही नई फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह और लेखक वीरू ठाकुर है,जबकि कार्यकारी निर्माता आर.के यादव हैं। लोकेश मिश्रा पावर स्टार पवन सिंह के साथ क्रेक फाईटर जैसे बड़ी फिल्मो का निर्माण कर चुके है। अब उन्होंने  प्रोडक्शन न.2 के लिए दिनेश लाल यादव निरहुआ को अनुबंधित किया है।
 
निरहुआ के साथ काम करने को लेकर लोकेश मिश्रा ने कहा, ‘‘दिनेश जी मेरे फिल्म की कहानी पर पूरी तरह से फिट बैठ रहे है।उनके साथ काम करना एक लग एस्प्रियेन्स रहेगा।मैंने अपनी पहली फिल्म पूरी तरह से एक्शन पैक वाली फिल्म बनाई थी।अब दर्शको के डिमांड पर एक पारिवारिक समावेश की फिल्म  बनाने जा रहा हूँ।जिसकी औपचारिक सूचना को जारी कर दिया  है।फिल्म के बाकी कलाकार व टेक्नीशियनों व कलाकारो का सलेक्शन भी जारी है।मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे फिल्म के निर्देशक,लेखक समेत कई टीम मेंमबर सिल्वर स्क्रीन पर बड़ी बड़ी फिल्मे दे चुके है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही फ्लोर पर जायेगी। हालांकि उन्होंने फिल्म की टाईटल को अभी दर्शको के लिए सरप्राइज रखा है।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »