19 Apr 2024, 17:34:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। पहली इंडो-पोलिश फिल्म ‘नो मीन्स नो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यूरोप और हॉलीवुड में इंडियन जेम्स बांड के नाम से मशूहर बिहारी बॉय ध्रुव वर्मा और प्रोड्यूसर विकास वर्मा की फिल्­म नो मीन्स नो मिड डे इंडिया के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह फिल्म संभवत: 22 मार्च 2021 को रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले फिल्म का जलवा भारत और पोलेंड में खूब देखने को मिल रहा है। फिल्म ‘नो मीन्स नो’ का उद्देश्य भारत और पोलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करना है, जैसे कि राज कपूर ने  1970 में रूस में फिल्म  मेरा नाम जोकर के जरिये भारत और सोवियत रूस की संस्कृति का आदान झ्र प्रदान किया था।
 
उसी तरह विकास वर्मा भी भारत की संस्कृति को पोलेंड की संस्कृति से आदानझ्रप्रदान कर रहे हैं। इस फिल्म का प्रमोशन किंग खान शाहरुख खान, संजय दत्त, स्टनिंग बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी कर चुकी हैं। यह फिल्म हिंदी, इंग्लिस और पोलिस में रिलीज होगी। इसके लिए तैयारियां भी चल रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में ध्रुव वर्मा का शानदार एक्शन अवतार दिखा है। इसमें उनकी अदाकारी को देखकर सभी आश्चर्यचकित हैं। उनके इस फिल्म के ट्रेलर को फिल्म क्रिटिक्स की ओर से भी सराहना मिली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »