19 Apr 2024, 02:05:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'डियर जिंदगी' के बाद 'डार्लिंग्स' में साथ नजर आएंगे आलिया भट्ट-शाहरुख खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2021 2:06PM | Updated Date: Feb 17 2021 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 2016 में आई फिल्म 'डियर जिंदगी' से एक साथ जोड़ी के रुप में नजर आये शाहरुख खान और आलिया भट्ट को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म से दोनों ही दर्शकों के मन में उतर गए थे। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी और इसे शाहरुख खान और करण जौहर ने साथ में प्रोड्यूस किया था। वहीं एक बार फिर यह दोनों साथ में काम करते नजर आने वाले हैं। जिसे सुन कर इनके फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
 
बता दें कि इस बार फिल्म को बादशाह खान अकेले ही प्रोड्यूस करेंगे। सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि आलिया ने हाल ही में जिस फिल्म के लिए हामी भरी है वह शाहरुख की ही फिल्म है। फिल्म की कहानी मुंबई में रहने वाली एक मिडल क्लास फैमिली पर बेस्ड है। जिसमें परिवार का पूरा खर्चा मां उठाती है। इस फिल्म में आलिया एक बेटी के किरदार में नजर आने वाली हैं और उनकी मां का किरदार एक्ट्रेस शेफाली शाह निभाएंगी। वहीं, आलिया को जब यह स्टोरी सुनाई गयी थी तब उन्होंने इसके लिए तुरंत ही हां कर दी थी।
 
इस फिल्म में शाहरुख सिर्फ एक निर्माता की ही भूमिका निभाएंगे। वहीं यह भी बात सामने आ रही है कि आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग को पूरा करने के बाद उनकी मां-बेटी पर बनने वाली फिल्म पर काम शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म में शाहरुख और आलिया एक साथ स्क्रिन शेयर करते नजर नहीं आने वाले हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक रेड चिलीज के साथ बनने जा रही इस अपकमिंग फिल्म का नाम 'डार्लिंग्स' बताया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन जसमीत रीन करेंगे। जिन्होंने फोर्स 2, पति पत्नी और वो जैसी फिल्में लिखी हैं।
 
पिछले साल आलिया की फिल्म 'सड़क 2' ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज की गई थी। उनके इस फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर लोगों ने सबसे ज्यादा नापसंद किया था और साथ में ट्रोल भी किया था। एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग भी पूरी हो गई है और जल्द ही इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »