19 Apr 2024, 18:27:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनिल कपूर नहीं करना चाहते थे प्रियंका चोपड़ा के पिता का रोल, जानें वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2021 1:19AM | Updated Date: Jan 23 2021 1:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो में अनिल कपूर ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पिता का रोल प्ले किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनिल कपूर ने बताया कि वो इस फिल्म में प्रियंका के फादर के रोल नहीं करना चाहते थे। अनिल कपूर ने कहा कि इसकी वजह ये थी कि इस फिल्म से पहले उनके पास प्रियंका के अपोजिट रोल आ चुके थे।

अनिल कपूर ने कहा कि ये पहली बार नहीं था कि मैं अपने रोल के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहा था। मैं पहले भी फिल्म लम्हें में एक बड़ी उम्र के इंसान का किरदार निभा चुका था। जब फिल्म दिल धड़कने दो में मुझे प्रियंका के पिता का रोल ऑफर हुआ तो मुझे इसे करने में झिझक महसूस हुई। इस फिल्म से पहले अनिल को फिल्मों में प्रियंका के साथ रोमांस करने के ऑफर आ चुके थे।

अनिल के बेटे हर्षवर्धन के समझाने पर वो फिल्म करने को राजी हुआ। हर्षवर्धन ने अपने पिता को समझाया कि वो सच में प्रियंका के फादर नहीं हैं, उन्हें पर एक किरदार निभाना है। फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने अनिल कपूर के बच्चों का रोल प्ले किया था। फिल्म को ज़ोया अख्तर ने डाइरेक्ट किया था। अनिल कपूर के अलावा फिल्म में शेफाली शाह, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर भी नज़र आये थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »