20 Apr 2024, 02:58:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

धाकड़ में विलेन का किरदार निभायेंगे अर्जुन रामपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2021 12:19AM | Updated Date: Jan 20 2021 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल फिल्म धाकड़ में विलेन का किरदार निभाते नजर आयेंगे। कंगना रनौत की मुख्य भूमिका वाली स्पाई-एक्शन फÞल्मि धाकड़ में अर्जुन रामपाल एक ख़ूंखार विलेन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनका लुक रिवील किया गया, जिसमें अर्जुन काफी डैशिंग लेकिन डेंजरस दिख रहे हैं। अर्जुन ने अपना लुक सोशल मीडिया में शेयर किया है। अर्जुन एक मर्सिनरी जैसे लुक में हैं। 

तांबई चेहरा, आंखों पर काला चश्मा और हाथों में बंदूक थामे अर्जुन वाकई किलर लग रहे हैं। तस्वीर के साथ अर्जुन ने लिखा, ‘‘बूम। बुराई को एक नया नाम मिल गया, रूद्रवीर। एक प्रतिनायक, जो ख़तरनाक, कातिल और उतना ही शांत है।’’ धाकड़ इसी साल एक अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। धाकड़ एक हाई ओक्टेन एक्शन फÞल्मि है, जिसमें कंगना स्पाई एजेंट अग्नि के किरदार में हैं। इस फÞल्मि का निर्देशन रजÞनीश राजी घई कर रहे हैं। धाकड़ की शूटिंग मध्य प्रदेश में की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »