20 Apr 2024, 14:36:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ब्राउन ड्रेस में मौनी रॉय ने बिखेरा हुस्न का जलवा, देखें दिलकश अदाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2021 12:04AM | Updated Date: Jan 19 2021 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय उन एक्ट्रेस में से हैं, जो फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली मौनी रॉय इन दिनों लगातार अपने इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियो फैन्स के बीच शेयर कर रही हैं। मौनी रॉय ने अपने काम से तो लोगों का दिल जीता ही, साथ ही वह अपने स्टाइल के लिए भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। 

एक्ट्रेस ने एक बार फिर मौनी रॉय समंदर किनारे ब्राउन ड्रेस में कहर ढाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। मौनी रॉय इंस्टाग्राम पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। सोशल मीडिया पर मौनी रॉय काफी लोकप्रिय हैं और फैन्स उनके हर स्टाइल को फॉलो करते हैं।

मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ ही दिनों पहले उनकी वेब सीरीज ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ रिलीज हुई है और उनके काम को भी पसंद किया जा रहा है। मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है। एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रेस फिल्म मेड इन चाइना में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। मौनी रॉय रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आने वाली हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »