29 Mar 2024, 20:16:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी डोली सजा के रखना में मचायेगी धूम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2021 12:13AM | Updated Date: Jan 17 2021 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी डोली सजा के रखना में नजर आयेगी। आम्रपाली दुबे और खेसारीलाल यादव 'डोली सजा के रखना' में काम करने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन रजनीश मिश्रा करेंगे। रजनीश मिश्रा इससे पहले ब्लॉक बस्टर फिल्‍म 'मेहंदी लगा के रखना' बना चुके हैं। आम्रपाली पहले भी खेसारी की फिल्मों में आंशिक तौर पर नज़र आईं हैं, लेकिन इस बार दोनों की जोड़ी फिल्‍म का प्रधान किरदार होगी। इसको लेकर भोजपुरी फिल्‍म इंडस्ट्री में उत्सुकता का माहौल है। 

खेसारीलाल यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में खेसारी लाल के साथ आम्रपाली दुबे भी नजर आ रही है। खेसारी लाल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘‘नए साल में नयी शुरुआत 'डोली सजा के रखना'।’’ फिल्‍म के निर्माता रौशन सिंह हैं और फिल्‍म का निर्माण एस आर के म्यूजिक से हो रहा है। इसके लेखक निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »