20 Apr 2024, 18:43:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका चोपड़ा ने की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के ट्रेलर की तारीफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2021 11:54AM | Updated Date: Jan 14 2021 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के ट्रेलर की तारीफ की है। परिणीति चोपड़ा की फिल्‍म द गर्ल ऑन द ट्रेन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। द गर्ल ऑन्‍ द ट्रेन को रिभु दासगुप्ता ने निर्देशित किया है। ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। परिणीति की कजÞनि प्रियंका चोपड़ा ने ट्रेलर देखकर उनकी तारीफ की। 
 
प्रियंका ने ट्रेलर शेयर करके लिखा, तुम पर गर्व है माई गर्ल। इसे देखने का इंतजार है। ’’ द गर्ल ऑन द ट्रेन 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म अंग्रेजी फिल्‍म द गर्ल ऑन द ट्रेन का आधिकारिक रीमेक है। फिल्‍म में परिणीति के साथ अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हरी भी अहम किरदारों में दिखेंगी। दोनों अभिनेत्रियों ने अपने किरदारों के लुक सोशल मीडिया में शेयर किये हैं। 
 
अदिति ने लिखा, आपको कभी पता नहीं चलता कि आपने सही ट्रेक पकड़ा है, जब तक कि आप इस पर नहीं होते। कीर्ति कुल्हरी फÞल्मि में ब्रिटिश पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखेंगी। कीर्ति ने अपना लुक शेयर करके लिखा, जब आप सच के पीछे होते हो और आपको पता नहीं चलता। द गर्ल ऑन द ट्रेन एक ऐसी लड़की मीरा की कहानी है, जो रोज ट्रेन से सफÞर करते हुए ट्रेन से एक परिवार को ख़ुशहाल जिंदगी जीते हुए देखती है, लेकिन एक दिन कुछ ऐसा देखती है कि उसकी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है और वो सच जानने  के पीछे लग जाती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »