28 Mar 2024, 21:25:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ बच्चन के टि्वटर पर हुए 45 मिलियन फॉलोवर्स, शेयर की अपने जीवन की सबसे यादगार घटना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2021 7:23PM | Updated Date: Jan 9 2021 7:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने  ट्विटर पर अपने प्रशंसकों की 45 मिलियन होने पर खुशी व्यक्त की है। उनके एक प्रशंसक ने युवा बच्चन की, कवि पिता हरिवंश राय बच्चन का पैर छूते हुए एक श्याम-श्वेत तस्वीर ट्विटर पर साझा किया जिस पर उन्होंने उसे 'धन्यवाद दिया। यह वह तस्वीर है जब फिल्म कुली के सेट पर चोट लगने के बाद में अस्पताल से घर वापस लौटे  थे। बच्चन ने इस पर  प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि वर्ष 1982 में बेंगलुरु में कुली के सेट पर घायल होने के बाद वह अस्पताल में भर्ती थे और काल के मुंह से वापस लौटने के बाद पिता का आर्शीवाद ले रहे थे। उन्होंने लिखा है कि उस समय उन्होंने  अपने पिता को सबसे अधिक दुखी देखा था। उस तस्वीर में अभिषेक बच्चन बहुत छोटे नजर आ रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »