28 Mar 2024, 15:26:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रेग्‍नेंट करीना कपूर ने बेबी बंप के साथ शेयर की ये हॉट तस्‍वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2021 1:35PM | Updated Date: Jan 8 2021 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। करीना जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बीच करीनाने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए ब्लैक ड्रेस में अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। उनका ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को शेयर करते हुए करीना ने भी अपने इंतजार को बयां कर दिया है। उन्होंने लिखा है कि वो अपने होने वाले बच्चे के जन्म का वेट कर रही हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा है- 'मैं इंतजार कर रही हूं।' इस पर मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया है- 'मैं भी इंतजार कर रही हूं। करीना ने ब्लैक कलर की वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई है और इसके साथ ब्लैक कलर की हील्स को कैरी किया है। वो सोफे पर आराम से बैठी हुई हैं और कैमरे के दूसरी तरफ देख रही हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »