18 Apr 2024, 12:10:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गोवा में पति संग रोमांटिक हुई शिल्पा शेट्टी, वायरल हो रही ये तस्‍वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2021 2:28PM | Updated Date: Jan 5 2021 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने सोशल मीडिया अपडेट्स की वजह से अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अपनी फिटनेस की वजह से भी शिल्पा चर्चा में बनी रहती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपने फैमिली मेंबर्स और अपने पति राज कुंद्रा के साथ वेकेशन एन्जॉय करने के लिए गोवा पहुंची हैं। जहां से उन्होंने अपने फोटोज भी शेयर किए हैं।
 
इसी बीच कपल का एक फोटो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें दोनों रोमांटिक पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद सभी इन दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। इस फोटो में शिल्पा शेट्टी ने डोटिड पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। तो वहीं राज कुंद्रा ग्रे टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं।
 
इस फोटो को देखने के बाद से सोशल मीडिया पर इन दोनों की खूब तारीफ़ की जा रही है। इससे पहले राज कुंद्रा अपने एक वीडियो की वजह से भी सुर्ख़ियों में आ चुके हैं। जिसमें वह अपनी बेटी समीषा के लिए गाना गाते हुए नजर आ रहे थे। राज को गाना गाते देख समीषा उनकी नकल उतारती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »