26 Apr 2024, 08:37:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनू सूद की अगली फिल्म है 'किसान', अमिताभ बच्चन ने दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2021 2:26PM | Updated Date: Jan 5 2021 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोनू सूद ने कोरोना काल में दिल खोलकर लोगों की मदद की। यही वजह है कि आज बच्चा बच्चा भी सोनू सूद का नाम जानता है। सोनू जल्द ही फिल्म किसान में नजर आने वाले हैं। जिसके लिए महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें बधाई भी दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, फिल्म किसान के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं, जिसको ई निवास डायरेक्ट कर रहे हैं और सोनू सूद एक्टिंग कर रहे हैं। खबरों के अनुसार सोनू सूद की इस फिल्म को राज शांडिल्य प्रोड्यूस करने वाले हैं जो कि एक राइटर भी है।
 
वहीं ई निवास इसे निर्देशित करने वाले हैं। इस फिल्म के पूरी कास्ट का ऐलान होना बाकी है। सोन सूद को ये फिल्म मिलने से जितने खुद सोनू खुश हैं, उतने ही खुश उनके फैंस हैं। सोनू सूद ने कोरोना वायरस महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान हजारों प्रवासी मजदूरों और कामगारों की मदद की थी और उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाया था। आज भी वे इस काम में जुटे हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »