20 Apr 2024, 00:29:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

काजोल की फिल्म 'त्रिभंगा 'का टीजर रिलीज, नए अवतार में दिखी एक्ट्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2021 12:51PM | Updated Date: Jan 2 2021 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। काजोल की अपकमिंग फिल्म त्रिभंगा का टीजर रिलीज हो गया है। काजोल ने अपनी आने वाली फिल्म 'त्रिभंगा' का टीजर ट्विटर पर शेयर किया है। इस टीजर में काजोल अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। टीजर की शुरुआत होती है काजोल से जो ओड़िसी डांसर के कॉस्ट्यूम पहने ड्रेसिंग रूम में घूम रही हैं। इसके बाद तनवी आजमी का सीन आता है जो एक बड़े डेस्क पर बैठकर काम कर रही हैं और उनके आस-पास कई किताबें हैं। इसके बाद एक छोटी लड़की बड़ी हो जाती है जिसका किरदार मिथिला ने निभाया है। फिर एक सीन आता है कि काजोल, तनवी को धक्का देकर कमरे से बाहर करती हैं। फिर वह एक कमरे में बैठकर परिवार की फोटो देखती हैं और इसके बाद तनवी हॉस्पिटल के बेड पर लेटी दिखाई देती हैं और काजोल की आंखों में आंसू होते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »