28 Mar 2024, 15:11:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बाथटब में ये क्‍या कर रहे हैं तैमूर और इनाया, तस्‍वीर हो रही वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2021 12:49PM | Updated Date: Jan 2 2021 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान अपनी क्‍यूट सी तस्‍वीरों को लेकर अक्‍सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच उनकी एक ओर तस्‍वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्‍वीर को खुद उनकी मम्‍मी करीना कपूर ने शेयर किया है। इस फोटो में इनाया और तैमूर एक साथ नजर आ रहे हैं। अक्सर दोनों साथ में खेलते हुए दिखाई देते हैं।
 
लेकिन, इस बार तैमूर अपनी बहन को कुछ सिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रहे फोटो में तैमूर अली खान इनाया को बाथिंग टब में एक्सरसाइज कराते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में काफी क्यूट भी लग रहे हैं। इस फोटो को देख कर ये कहना गलत नहीं होगा कि छोटे नवाब बचपन से फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। तैमूर और इनाया अपने एक हाथ उठाकर एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस फोटे पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं। इस फोटो को अभी तक 3,000 से ज्यादा व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »