23 Apr 2024, 12:17:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मालदीव से दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने शेयर कीं शानदार तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2020 1:24PM | Updated Date: Dec 31 2020 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कयास लगाया जा रहा है कि दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ इस समय मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं, हालांकि दोनों ने साथ में कोई तस्वीर साझा नहीं की है। लेकिन दोनों के नए सोशल मीडिया अपडेट से उनके अपने पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट पर होने का आंदाजा लगाया जा रहा है। टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा वीडियो साझा किया और इसके कैप्शन में लिखा, "खराब बाल...मेरे जैसे लोग ज्यादा केयर भी नहीं करते।" अभिनेता को इस स्टोरी में शर्टलेस देखा गया। वीडियो के बैकग्राउंड में पक्षियों और उनके चहचहाने की आवाज़ स्पष्ट रूप से सुनी जा सकती है। दिशा ने भी इंस्टा पर अपनी दो सेल्फी शेयर की थीं, जिसमें उनके बालों में चमेली का फूल दिखा था।
 
उन्होंने सफेद रंग की बिकिनी पहनी हुई थी। इसके अलावा उन्होंने एक और फोटो शेयर की थी, जिसमें बड़ा स्विमिंग पूल जैसा कुछ नजर आ रहा था। दिशा ने 'एक्वामैन पोज़' में खुद की शानदार तस्वीर शेयर कर अपने छुट्टी पर होने की जानकारी दी थी। इस फोटो में वह पीले रंग की बिकनी और गीले बालों में नजर आ रही थीं, जो नीले पानी में सर्फ बोर्ड पर खड़ी थी। ऐसे ही टाइगर ने भी एक शर्टलेस फोटो भी पोस्ट की जिसमें वह एक पेड़ के पास खड़े होकर पोज दे रहे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »