29 Mar 2024, 15:12:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणबीर-आलिया की शादी पर रणधीर कपूर ने तोड़ी, बताया पूरा सच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2020 1:02PM | Updated Date: Dec 31 2020 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रणबीर कपूरर आलिया भट्ट को जबसे ही कपूर परिवार के साथ कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। तबसे ही इन दोनों की शादी के कयास लगाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं खबरें तो ये भी हैं कि दोनों सगाई के लिए वहां पहुंचे हैं। क्योंकि कपूर परिवार के साथ, आलिया भट्ट का परिवार भी वहां मौके पर मौजूद है। हालांकि इन सारी खबरों पर अब तक कोई ऑफिशियल प्रतिक्रिया नहीं आई थी। लेकिन अब रणबीर कपूर के अंकल रणधीर कपूर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सच का खुलासा किया है।
 
एक लीडिंग टेबलाईड की रिपोर्ट के मुताबिक, रणधीर कपूर ने बातचीत में बताया कि,'ये सच नहीं है। अगर रणबीर और आलिया की सगाई हो रही होती तो, मैं और मेरा परिवार भी उनके साथ वहां गए होते।' इसके साथ ही उन्होंने सगाई की खबरों को पूरी तरह से गलत बताया। उनका कहना है कि,'रणबीर, आलिया और नीतू के संग पूरा परिवार रणथम्भौर में नए साल का आगमन करने पहुंचा है।
 
हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को कपूर परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जहां से दोनों ने जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद दोनों के बेस्टफ्रेंड और उनकी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के डायरेक्टर अयान मुखर्जी को भी देखा गया। रणबीर-आलिया के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। इसके साथ ही आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट को भी जयपुर में स्पॉट किया गया।
 
दोनों की शादी की अटकलें इस लिए भी तेज हो गई हैं क्योंकि काफी समय से ये खबरें सुर्खियों में थीं कि साल 2020 के अंत तक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी रचा सकते हैं। साथ ही रणबीर कपूर भी एक लेटेस्ट इंटरव्यू में ये बात कुबूल कर चुके हैं कि अगर कोरोना महामारी ना होती तो वो अबतक आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंध चुके होते।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »