29 Mar 2024, 19:09:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नोरा फतेही ने ली 61 लाख की ब्रैंड न्‍यू BMW-5 Series लग्जरी कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2020 2:26PM | Updated Date: Dec 30 2020 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना के चलते इस साल हर किसी को परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन अब साल के खत्‍म होने पर अब लोग वेकेशन मना कर अपना स्‍ट्रैस कम कर रहे हैं। वहीं कई सेलीब्रिटीज ने अपने ल‍िए लग्‍जरी कारें खरीद कर ये काम किया है।
 
आपको बता दें, अमिताभ बच्‍चन और अभिषेक बच्‍चन के बाद अपनी हॉट डांसिंग मूव्‍ज के लिए प्रसिद्ध एक्‍ट्रेस नोरा फतेही ने भी अपने लिए क लग्‍जरी कार खरीदी है। नोरा फतेही BMW की लग्जरी सिडान कार 5 Series को घर ले आई हैं।
 
नोरा को डांस के साथ ही लग्जरी कारों का भी खूब शौक है। इससे पहले उनके पास Mercedes-Benz की लग्जरी सिडान कार CLA 220d भी है। नोरा की BMW 5 Series की जो कार खरीदी है, उसकी कीमत 55.40 लाख रुपये से लेकर 68.39 लाख रुपये के बीच है। BMW इंडिया की ऑफिशल साइट ने नोरा की तस्‍वीरें अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं।
 
BMW 5 Series अपने सेग्मेंट की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्‍शन्‍स के साथ मार्केट में उपलब्‍ध है। यह कार महज 5.1 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। यानी पिक-अप के मामले में ये जबरदस्‍त है। बीएमडब्‍ल्‍यू इसके तीनों इंजन वेरियेंट के साथ स्‍पीड के 8 ऑटोम‍ेट‍िक ट्रांज‍िशन का विकल्‍प भी दे रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »