19 Apr 2024, 23:41:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्म 'ब्लाइंड' की शूटिं शुरू करने जा रही हैं। सोनम कपूर ने शोम मखीजा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' की शूटिगं शुरू कर दी है फिल्म में विनय पाठक, पूरब कोहली और लिलेट दुबे भी लीड रोल में दिखाई देंगी। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है। 
 
उन्होंने ट्वीट कर लिखा - सोनम कपूर ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में क्राइम थ्रिलर फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग स्टार्ट कर दी। फिल्म एक दृष्टिहीन पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो एक सीरियल किलर की तलाश कर रहा है। इसमें विनय पाठक, पूरब कोहली और लिलेट दुबे भी नजर आएंगो।
 
बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक अंधे पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी, जो एक सीरियल किलर के मामले को सुलझाने की कोशिश करता है।  सोनम की यह फिल्म फेमस कोरियाई 'ब्लाइंड' का रीमेक है। इस फिल्म का तमिल रीमेक भी बनाया जा चूका है, जिसका नाम 'नेत्रिकन' है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »