25 Apr 2024, 09:02:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'याद पिया की आने लगी' गाने पर दीपिका ने किया धमाकेदार डांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2020 1:47PM | Updated Date: Dec 29 2020 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को हाल ही में दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो 'याद पिया की आने लगी' के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वो काफी शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनकी अदाएं देखने लायक होता हैं। वीडियो में दीपिका सिंह काफी खूबसूरत लग रही हैं। येलो कलर का आउटफिट और साथ में ब्लैक चश्मे उन पर काफी फब रहे हैं।
 
वीडियो में दीपिका सिंह के मूव्स फैन्स के होश उड़ा रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,"उम्मीद करती हूं कि 2021 में जिंदगी दोबारा सामान्य हो जाए और जितनी भी चीजें हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में मिस करते हैं, जैसे इक्ट्ठा होना, सुरक्षित महसूस करना।" दीपिका सिंह के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दीपिका सिंह गोयल एक अच्छी ओड़िसी डांसर भी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »