26 Apr 2024, 01:34:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

2021 में धमाल मचाएंगी दीपिका पादुकोण की ये 5 फिल्में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2020 12:59PM | Updated Date: Dec 28 2020 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शकुन बत्रा की फिल्म
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी होंगे। शूटिंग के दौरान दोनों ने काफी समय साथ में बिताया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। फिल्म देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्साह है।
 
पठान
इस फिल्म में दीपिका बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। दोनों इससे पहले 'चेन्नई एक्सप्रेस' में एक साथ दिखाई दिए थे और दर्शकों ने फिल्म में उनकी केमिस्ट्री को सराहा था।
 
नाग अश्विन की फिल्म
इस फिल्म में कई बड़े कलाकार शामिल हुए हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण साथ काम करते दिखेंगे। फिल्म स्काई-फाई पर आधारित होगी।
 
इंटर्न
दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म 'द इंटर्न' के प्री-प्रोडक्शन की प्रक्रिया में हैं। मूल फिल्म, द इंटर्न, रॉबर्ट डी नीरो और ऐनी हैथवे द्वारा अभिनीत थी।
 
महाभारत
यह फिल्म 2021 में रिलीज़ होगी और इसमें दीपिका द्रौपदी होंगी। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। दर्शकों को दीपिका को द्रौपदी की भूमिका में देखने का बेसब्री से इंतजार है। दीपिका ने फिल्म के लिए निर्माता मधु मोंटाना के साथ मिलकर काम किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »