19 Apr 2024, 02:31:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मलाइका अरोड़ा का खुलासा, लॉकडाउन के दौरान अर्जुन कपूर के साथ....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2020 12:23AM | Updated Date: Dec 27 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने खुलासा किया है कि लॉकडाउन के दौरान क्वारंटाइन वे अर्जुन कपूर के साथ में थीं। एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा से जब पूछा गया कि किस अभिनेता के साथ वह क्वारंटाइन में रहना चाहती हैं। इस पर मलाइका ने कहा कि वह एक ऐसे अभिनेता के साथ क्वॉरंटाइन में रह चुकी हैं, जो कि बहुत मजेदार है। सभी जानते हैं कि दोनों साथ रह रहे हैं लेकिन मलाइका का यह स्वीकारना उनके रिश्ते की प्रगाढ़ता को दर्शाता है। सितंबर में अर्जुन कपूर का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर थी और बताया कि वह क्वारंटाइन में हैं।
 
अर्जुन कपूर के बाद मलाइका ने भी इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी कि उनका भी कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। कुछ समय पहले दोनों को धर्मशाला में भी एक साथ देखा गया था। मलाइका, करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ नजर आई थीं। जहां अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे थे। मलाइका अरोड़ा ने यहां से अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। भूत पुलिस के बारे में बताते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, 'फिल्म को शूट करना मजेदार था। कोरोनावायरस के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत कठिन समय है लेकिन मैं खुश हूं कि अब इंडस्ट्री दोबारा खड़ी हो रही है और बहुत ही सावधानी से शूट कर रही है।
 
सभी सेफ्टी मेजर के बाद शूट शुरू की गई है। हालिया चैट में मलाइका अरोड़ा ने कंफर्म किया है कि वह बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ क्वारंटाइन में थीं। कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते कई लोगों का जीवन बोरिंग रहा होगा लेकिन यह कई लोगों के लिए एंटरटेनिंग भी रहा है क्योंकि कई लोगों को अपने पार्टनर के साथ क्वारंटाइन में रहने का अवसर मिला और उन्हें एक-दूसरे को समझने और समय बिताने का अवसर मिला। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने लॉकडाउन में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ समय बिताया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »