20 Apr 2024, 14:51:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

चिकन खाते दिखे तैमूर अली खान, ब्लैक आउटफिट में नजर आए सैफ-करीना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2020 12:39AM | Updated Date: Dec 26 2020 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने पति और एक्टर सैफ अली खान के साथ फोटो के लिए पोज दे रही हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कान भी दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में उनके साथ उनके बेटे तैमूर अली खान भी हैं। लेकिन वो कुछ खा रहे हैं. तैमूर का पूरा फोकस खाने पर है।

करीना कपूर को शेयर करते हुए बताया कि वह तैमूर अली खान का फोकस तुर्की (चिकन) खाने में लगा हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने लिखा,”कोई तुर्की को पसंद कर रहा है।” इसके साथ ही उन्होंमे चिकन, ब्लास्ट और क्रिसमस ट्री वाले इमोजी को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ मेरी क्रिसमस भी लिखा।

ये तस्वीर करीना कपूर खान और सैफ अली खान द्वारा आयोजित क्रिसमस पार्टी के दौरान की है. करीना कपूर खान ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था। सैफ अली खान ने करीना के ड्रेस से मैचिंग का ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। सैफ करीना एक बार फिर पैरेंट्स बनने वाले हैं। पहले दोनों ने करीना के प्रेग्नेंट होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »