28 Mar 2024, 18:41:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोरोना काल में पार्टी कर रहे थे रैना-गुरु रंधावा सहित कई सितारे, हुए गिरफ्तार...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2020 3:10PM | Updated Date: Dec 22 2020 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना को मुंबई हवाई अड्डे के पास कोरोना के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के मामले हिरासत में लिया गया है। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस ने मुंबई के एक क्लब में छापा मारा जहां कोरोना के उल्लंघन के आरोप में रैना, गायक गुरु रंघावा सहित 34 लोगों को हिरासत में लिया। साहर पुलिस थाना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड नियमों के उल्लंघन के मामले में हिरासत में लिए गए लोगों में रैना और रंघावा भी शामिल हैं। हालांकि आरोपियों को बाद में बेल पर रिहा कर दिया गया। 
   
 सूत्रों का कहना है कि इस पार्टी में क्रिकेटर, गायक समेत कई हाई प्रोफाइल लोग शामिल थे। मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पार्टी में मौजूद कई लोगों पर केस दर्ज कर नोटिस जारी किया गया है। कोरोना काल में सितारों की इस पार्टी की खबर से हर कोई हैरान है।   
 
मुंबई पुलिस ने बताया कि रैना सहित 34 आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 के तहत और महामारी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया। इन लोगों की गिरफ्तारी ड्रैगनफ्लाई पब से हुई जहां कोरोना के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना का प्रभाव रोकने के लिए रात को कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था। नए साल को देखते हुए राज्य सरकार ने मुंबई में 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक कई प्रतिबंध लगाए है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »