29 Mar 2024, 17:49:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गोलीबारी मामला: रजनीकांत को कोर्ट का समन, हिंसा पर दिया था विवादित बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2020 1:01AM | Updated Date: Dec 22 2020 1:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। मई 2018 में स्टरलाइट प्रदर्शनकारियों पर हुई गोलीबारी की जांच कर रहे न्यायाधीश अरुणा जगदीशन आयोग ने अभिनेता रजनीकांत को समन जारी किया है और पूछताछ के लिए अगले वर्ष 19 जनवरी को उपस्थित होने के लिए कहा है। तूतिकोरिन में स्थिति स्टरलाइट कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पुलिस की गोलीबारी में 13 लोग मारे गये थे। इस घटना के बाद रजनीकांत तूतिकोरिन गए तथा पीड़तिों और इस घटना में घायल हुए लोगों से मिले थे।
 
उस सयम उन्होंने कहा था कि प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व घुस गए थे और उन्होंने ही गोलीबारी की थी। रजनीकांत को इस साल 25 फरवरी को भी उपस्थित होने के लिए समन किया गया था। उस समय उन्होंने कहा था कि उनके उपस्थित होने से लोगों को परेशानियां हो सकती है। वहीं लिखित में बयान दर्ज कराएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »