19 Apr 2024, 23:24:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की इस फिल्म ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, मिले 22 करोड़ से...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2020 12:29AM | Updated Date: Dec 22 2020 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की फिल्म निरहुआ रिक्शावाला 2 यूट्यूब परआग लगा रही है। इस फिल्म को अब तक 220 मिलियन यानी 22 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चूका है। दिनेश लाल यादव ने इस फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया और इस बारे में लोगों को जानकारी दी है। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, क्या आप लोग निरहुआ रिक्शावाला 3 के लिए तैयार हैं? निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड चैनल पर अपलोड मूवी के वीडियो को इतनी बड़ी संख्या में व्यूज किसी कमाल से कम नहीं है। यह फिल्म 2016 में यूट्यूब पर अपलोड की गई थी।

फिल्म के निर्देशक प्रवेश लाल यादव और राहुल खान थे। निरहुआ की तरफ से साझा किए गए पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, राम लखन, निरहुआ रिक्शावाला 2, राजा बाबू और परिवार जैसी फिल्में हमेशा बनाते रहिए भैया। सिनेमा घर में भी धमाल मचाएगी और यूट्यूब में भी।’ बता दें दिनेश लाल यादव अपनी नई फिल्म ‘घर-परिवार’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

दिनेश लाल यादव राजा बाबू और पटना से पाकिस्तान सहित कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग की वजह से भोजपुरी स्टार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होती जा रही हैं। आपको बता दें कि 2019 में दिनेश लाल यादव की मूवी निरहुआ बॉडीगार्ड आई थी। इस फिल्म ने भी यूट्यूब पर अच्छा धमाल मचाया था। इस फिल्म को भी अब तक 22 मिलियन से अभी अधिक लोग देख चुके हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »