20 Apr 2024, 01:00:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सपना चौधरी ने 'हम छोरे जाट सा' गाने पर दिया धमाकेदार डांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2020 12:45PM | Updated Date: Dec 21 2020 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हरियाणवी सिंगर और हॉट डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का हर कोई दीवाना है। हॉट एंड ग्लैमरस सपना चौधरी का लाइव परफॉरमेंस हो या वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं। सपना चौधरी को दुनियाभर में जाना जाता है। डांसर सपना चौधरी आए दिन अपने डांस वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है, उनका कोई न कोई गाना रोज़ाना ही इंटरनेट पर धमाल मचाता रहता है।

ऐसे में सपना चौधरी का एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें सपना चौधरी हरियाणवी गाना 'हम छोरे जाट सा' से लोगों को दीवाना बना रही है। इस गाने में सपना चौधरी हरे रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं। इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। सपना के इस वीडियो को 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया है। वीडियो को चंदा वीडियो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »