23 Apr 2024, 20:07:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अपनी प्रेग्‍नेंसी के बारे में खुलकर बताएंगी करीना, जल्‍द ही...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2020 12:34PM | Updated Date: Dec 21 2020 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अब लेखिका बना गयी हैं और वह अपनी पहली किताब प्रेग्‍नेंसी बाइबल' लेकर आ रही हैं। करीना ने अपनी इस किताब का फर्स्ट लुक शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की है। गर्भवती होने के बावजूद उन्होंने अपने कई प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे किए है। तैमूर अली खान के जन्मदिन पर उन्होंने घोषणा की है कि वह अपनी पहली किताब रिलीज करने वाली है। इसमें उन्होंने अपने गर्भधारण के दौरान की यात्रा के बारे में बताया है। इस किताब का नाम 'करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल' होगा। करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर इस किताब का पहला लुक शेयर किया है। साथ ही इस बात की भी जानकारी दी है कि यह किताब 2021 में रिलीज होगी।
 
करीना ने लिखा - आज मेरी किताब 'करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल' की घोषणा करने का सबसे अच्छा दिन है। यह किताब उनके लिए है, जो मां बनना चाहती हैं। इसमें मैं सुबह की बीमारी से लेकर फिटनेस के बारे में बात करूंगी। यह किताब 2021 में रिलीज होगी। मेरा मानना है कि गर्भधारण करना एक नैसर्गिक प्रक्रिया है। इस दौरान हम सभी को स्वस्थ, खुश और एक्टिव रहना चाहिए। इस किताब में मैं आप सभी को बताऊंगी कि मैंने अपनी प्रेग्‍नेंसी को कैसे हैंडल किया और इससे जुड़ी जानकारियां आपको दूंगी, ताकि आप खुश रहें। यह विषय मेरे दिल के काफी करीब है’ इस किताब के चलते अन्य महिलाओं को भी लाभ होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »