28 Mar 2024, 21:45:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस दिन रिलीज होगा नेहा और रोहन का नया गाना, मोशन पोस्टर किया शेयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2020 12:43AM | Updated Date: Dec 21 2020 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड और पंजाबी फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में है। हाल ही में नेहा और रोहन ने एक फोटो शेयर की थी।  जिसमे नेहा का बेबी बंप नजर आया था, जिसके बाद से खबरें आई कि नेहा मां बनने वाली है लेकिन इस फोटो से नेहा ने अपने नए गाने का ऐलान किया था।

उनके नए म्यूजिक वीडियो का नाम ‘ख्याल रख्या कर’ है। अब उन्होंने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ नई फोटो शेयर की है। साथ ही गाने की पहली झलक दिखाते हुए वीडियो शेयर किया है, जो बेहद प्यारा है।

इस वीडियो में नेहा कक्कड़ की आवाज सुनाई दे रही है, जबकि तस्वीर में वो पति रोहनप्रीत के साथ झूले पर लेटी हुई हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस पोस्ट पर नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने कमेंट किया है- ‘अब इंतजार नहीं होता।’ वहीं, रोहनप्रीत ने लिखा है- ‘ओ मेरी प्यारी दादी अम्मा जी !!’ ये 22 दिसंबर को इसे रिलीज होने वाला है।

मालूम हो अक्टूबर को नेहा और रोहनप्रीत ने शादी की थी। कोरोना की वजह से शादी ज्यादा बड़े स्केल पर नहीं हो पाई थी लेकिन नेहा और रोहनप्रीत के कई वीडियो ट्रेंड कर गए थे। दोनों ने दिल्ली में शादी की थी और पंजाब में ग्रैंड रिसेप्शन किया था। शादी के बाद ये कपल लगभग 20 से 25 दिन के हनीमून पर रवाना हुआ था। हनीमून के लिए दोनों दुबई पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज भी खूब वायरल हुई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »