18 Apr 2024, 15:31:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गोटेदार लहंगे के साथ गुलाबी चश्मा लगा हिना खान ने दिखाया देसी स्वैग, तस्वीरें देख...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2020 12:34AM | Updated Date: Dec 21 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्ट्रेस हिना खान अपने स्टाइल और अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं। हिना की तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। हिना ने इस बार ट्रेडिशनल लुक इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। 

लुक की बात करें तो हिना पीक कलर की डीप नेक ब्लाउज के साथ व्हाइट होटेदार लहंगे में प्यारी लग रही हैं। हिना खान ने मैचिंग ज्वैलरी के साथ अपने लुक को चार-चांद लगाए हैं। मेकअप की बात करें तो पिंक आईशेडो, लिपस्टिक से हिना ने अपने इस लुक को पूरा किया है। पिंक गॉगल्स पहने हिना का स्वैग देखने लायक है। आंखों पर चश्मा लगते ही हिना खान के तेवर काफी बदल गए हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »