28 Mar 2024, 19:52:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ पहुंची क्लोज फ्रेंड के घर डिनर पार्टी इंजॉय करने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2020 1:13AM | Updated Date: Dec 20 2020 1:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। वो अक्सर बेबी बंप के साथ घूमते हुए नज़र आती हैं। अब हाल ही में ऐक्ट्रेस अपनी बेस्ट फ्रेंड और ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ डिनर इंजॉय करने निकलीं थीं। इस दौरान करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा की कुछ  तस्वीरें कैमरे में कैद हुई है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ये तस्वीरें उनकी क्लोज फ्रेंड मल्लिका भट्ट के घर कि है जहां ये दोनों ऐक्ट्रेस डिनर के लिए गई थी। इस दौरान करीना कपूर तस्वीरों में काफी सिंपल अंदाज में दिख रही हैं। पार्टी में जाने के लिए करीना कपूर खान ने ब्लैक पैंट और ग्रे टी शर्ट कैरी किया हुआ है। मलाइका अरोड़ा इस डिनर पार्ट में काफी ग्लैमरस अंदाज में पहुंची थीं। तस्वीर में मलाइका अरोड़ा शिमरी कपड़ो में काफी हॉट दिख रही है। उन्होनें गोल्ड कलर की शिमरी जैकेट, और मल्टी कलर का स्कर्ट पहना हुआ है। साथ ही उनकी फैशन में उनके बूट्स भी चार चांद लगा रहा है।

मीडिया को देखकर करीना कपूर खान छिपाती नजर आईं। तो दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा मिडिया को पोज देकर पिक्चर्स क्लिक करवा रही थी। वही इस दौरान मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान दोनों ही अपने चेहरे पर मास्क लगाए दिखीं। कोरोना से बचने के लिए यहां पर मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रख रही थीं। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर की ये तस्वीरें खूब वायरल हो गई हैं। फैंस मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर के अंदाज की सराहना कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »