24 Apr 2024, 13:13:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। म्यूजकि लेबल सोनी म्यूजकि इंडिया को उम्मीद है कि उसका लेटेस्ट पार्टी ट्रैक 'एडिक्शन' लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देगा। वर्ष 2020 का अंत पार्टी मूड के साथ करते हुए सोनी म्यूजिक इंडिया ने एक ऐसी साझेदारी की है जिसके तहत एक दिलचस्प गीत पेश किया जाएगा जिसका टाइटल है 'एडिक्शन'। यह गाना राशि सूद की आवाज में एवं अपसाइडडाउन, राशि और आइकॉनिक का लिखा और संगीतबद्ध किया गया है।

आइकॉनिक का मानना है कि, ‘‘अपसाइडडाउन के साथ मिलकर काम करना बहुत ही अद्भुत रहा। हम कुछ वर्षों से एक साथ संगीत पर काम कर रहे हैं। जब उन्होंने पहली बार मुझे यह ट्रैक सुनाया, तब हम दोनों को ही लगा कि इसे भारतीय स्पर्श देने की जरूरत है और हम इसके फाइनल रिजल्ट से बेहद खुश हैं। राशि वास्तव में विविध संगीत की समझ के साथ एक अद्वितीय गायिका हैं और उनके हुक बेहद आकर्षक हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग एडिक्शन इस गाने का भरपूर आनंद लेंगे।’’

राशि सूद का मानना है कि ‘‘यदि हम इन दिनों रिलीज हुए गानों से एडिक्शन की तुलना करें तो यह पूरी तरह से नया है। अपसाइडडाउन और आइकॉनिक ये दोनों ही निर्माता ने मिलकर फ्रेश और फ्यूचरिस्टि गाने बनाए हैं जिसे लोगों ने पहले कभी नहीं सुना होगा। एडिक्शन इस गाने को पार्टी वाइब्स के साथ लव सॉन्ग के तौर पर बनाया गया है जिसे एक लड़की के द्रष्टिकोण से गाया गया है। मुझे लगता है कि हमने वर्ष के अंत में खुशी के तौर पर एक बहुत ही अनोखा सॉन्ग बनाया है।

मुझे पूरी उम्मीद है कि लोग इस गाने से खुद को जोड़ पाएंगे।’’ अपसाइडडाउन का मानना है कि,‘‘ मैंने दो साल पहले इस कॉन्सेप्ट पर काम करना शुरू किया था, लेकिन मैं इसे सफल बनाने के लिए सही कलाकारों के साथ सहयोग करने की प्रतीक्षा कर रहा था। राशि ने अपनी आवाज से इस गाने में चार चांद लगा दिया हैं, आइकॉनिक प्रोडक्शन्स ने इसमें महत्त्वपूर्ण एलीमेंट्स जोड़कर इस गाने को पूरा किया है। एडिक्शन यह गाना ट्रेडिशनल इंस्ट्रूमेंट और मॉर्डन बीट्स का फ्यूजन है। मुझे इस गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »