20 Apr 2024, 18:06:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, कुछ पोस्ट अभी भी गायब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2020 1:16PM | Updated Date: Dec 18 2020 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट बुधवार को हैक हो गया था, जिसके एक दिन बाद गुरुवार को इसे फिर से बहाल कर दिया गया। उर्मिला ने गुरुवार दोपहर इंस्टाग्राम और मुंबई पुलिस को त्वरित कार्रवाई कर खाता बहाल करने के लिए धन्यवाद दिया। हालांकि अभिनेत्री ने शिकायत की कि उनके कुछ पोस्ट अभी भी गायब हैं। उर्मिला ने लिखा, "और मैं वापस आ गई। धन्यवाद इंस्टाग्राम और मुंबई पुलिस आपके सहयोग के लिए। लेकिन मेरे कुछ पोस्ट अभी भी मिसिंग हैं। मेरे इंस्टा परिवार को बहुत सारा प्यार। उर्मिला का इंस्टाग्राम अकाउंट बुधवार को हैक हो गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »