18 Apr 2024, 08:44:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रवीना टंडन के इंस्टाग्राम पर 50 लाख फॉलोअर्स, फैंस को दिया धन्यवाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2020 3:12PM | Updated Date: Dec 17 2020 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 50 लाख पार हो गई है। इस मौके पर अभिनेत्री ने अपने फैंस को आभार व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। रवीना ने अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्हें बर्फ पर कूदते हुए देखा जा सकता है।
 
शेयर वीडियो को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "इसे खुशी के मारे झूमना कहते हैं। हैशटैग 5 मिलियन। लव यू ऑल। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "और इंस्टग्राम परिवार धीरे धीरे बढ़ रहा है। रवीना हाल ही में हिमाचल प्रदेश में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं, जहां वह एक आगामी प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रही हैं। अभिनेत्री का इंस्टाग्राम अकाउंट देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभिनेत्री पहाड़ी राज्य का कितना आनंद ले रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »