18 Apr 2024, 09:30:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अपने बर्थडे पर कार्तिक आर्यन ने किया बड़ा 'धमाका', किया ये ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2020 4:30PM | Updated Date: Dec 14 2020 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म ‘धमाका’ की शूटिंग करने के लिये तैयार हैं। लॉकडाउन के कारण बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई महीने काम बंद रहा है। अब एक बार फिर काम शुरू हो चुका है और सभी कलाकार अपने प्रॉजेक्ट की शूटिंग पर वापस आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन भी अपने काम पर वापस लौट रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह अपनी फिल्म 'धमाका' की शूटिंग करने जा रहे हैं।
 
कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह भगवान के सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए हैं। दूसरी तस्वीर में उनकी मां पर फोकस है। उन्होंने मास्क पहना है पर उनकी आंखों में डर दिख रहा है। कार्तिक आर्यन ने इस पोस्ट के साथ लिखा है - शुरू करें धमाका लेकर प्रभु का नाम, देखें पहले से चिंता में मेरी मां।
 
उल्लेखनीय है कि कार्तिक आर्यन ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर 'धमाका' का पोस्टर शेयर कर नई फिल्म का ऐलान किया था। फिल्म में कार्त­कि आर्यन एक पत्रकार के किरदार में नजर आएंगे, जो कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमले पर रिपोटिंग करता है। फिल्म का निर्देशन राम माधवानी करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »