24 Apr 2024, 06:05:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री माहिरा खान को हुआ कोरोना - खुद को किया आइसोलेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2020 4:22PM | Updated Date: Dec 14 2020 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। वह इस वक्त आइसोलेशन में हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर रविवार को अपने फैंस को यह जानकारी दी। माहिरा ने लिखा - मैं कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाई गई हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों को इसकी जानकारी दे दी है। यह कठिन समय है, लेकिन सब कुछ जल्दी ही ठीक हो जाएगा। इंशाअल्लाह। आप लोग भी कृपया मास्क पहनकर रखिए और अन्य मानकों का भी पालन करें- अपने लिए और दूसरों के लिए भी।
 
माहिरा ने आगे लिखा, "दुआओं और फिल्मों को लेकर दिए जाने वाले सलाहों का स्वागत है। माहिरा के इस पोस्ट पर लोगों ने उन्हें जल्दी ठीक हो जाने की शुभकामनाएं दी हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है, आपको खूब सारा प्यार भेज रही हूं। जल्द से जल्द ठीक हो जाइए।" अभिनेत्री तिलोत्तमा सोम ने लिखा है - जल्दी ठीक हो जाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »