26 Apr 2024, 02:56:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक्शन स्टार जैकी चैन सबसे पसंदीदा मानती हैं दिशा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2020 12:25AM | Updated Date: Dec 14 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दिशा पाटनी, एक्शन स्टार जैकी चैन को पसंदीदा अभिनेता मानती हैं। दिशा पाटनी ने कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली है। दिशा पाटनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर क्वेश्चन-आन्सर सेशन किया, जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। दिशा पाटनी ने बताया कि उन्हें कोरियाई ड्रामा से प्यार है और 'एवेंजर्स' उनकी सबसे पसंदीदा हॉलीवुड फिल्म है। पसंदीदा अभिनेता के बारे में पूछे जाने पर दिशा ने 'जैकी चैन' का नाम लिया। दिशा पाटनी ने बताया कि उनके लिए स्कूल में सबसे खतरनाक और डराने वाला विषय रसायन विज्ञान और बॉटनी था। दिशा पाटनी ने हाल ही में प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी सलमान खान और रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म 'राधे' की शूटिंग पूरी की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »