19 Apr 2024, 06:07:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मां बनने के बाद सपना चौधरी का धमाकेदार कमबैक, फैंस ने किया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2020 4:30PM | Updated Date: Nov 22 2020 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्टेज पर अपने जोरदार ठुमको से आग लगाने वाली हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी मां बनने के बाद फिर स्टेज पर अपना जलवा बिखेरने लौट आई हैं। उनका धमाकेदार डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। परफॉर्मेन्स के समय उन्होंने लाल रंग का सूट पहना हुआ है। ऑडियंस उनके डांस को खूब एंजॉय कर रही है। वीडियो को शेयर करते समय सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा, 'स्वागत नहीं करेंगे हमारा'

डांसिंग क्वीन ने अक्टूबर महीने में बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था। उन्होंने अपने बच्चे होने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, लेकिन उसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। मां बनने के बाद सपना चौधरी की यह पहली स्टेज परफॉर्मेंस है। सपना की एक खास बात और बता दें कि वे जितना धमाकेदार डांस करती हैं उतना ही जोरदार गाना भी गाती हैं।

सपना ने कुछ समय पहले अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक बोल्ड फोटो शेयर की थी, लेकिन वे अपने अतरंगी मेकअप की वजह से काफी चर्चाओं में आ गई थीं। उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी थी साथ ही में उन्होंने स्पार्कल ग्रीन लिपिस्टिक लगाई थी। सपना की इस तस्वीर पर लाखों लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं।

अपनी बोल्ड तस्वीर के अलावा सपना ने अपने पति के साथ करवा चौथ की तस्वीर भी शेयर की थी। जिसमें सपना लाल जोड़े में नजर आ रही थीं। सपना चौधरी की गुपचुप शादी ने खलबली मचा दी थी। उन्होंने हरियाणा के सिंगर-राइटर वीर साहू से शादी की थी, लेकिन उनकी शादी का खुलासा तो तब हुआ जब उन्होंने अपने बच्चे के जन्म की बात सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसके बाद सपना के फैंस उनसे काफी नाराज हुए थे, लेकिन सपना ने अब दोबारा स्टेज पर धमाकेदार एंट्री मारकर मुंहतोड़ जवाब दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »