29 Mar 2024, 20:36:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अदा शर्मा ने शेयर किया 'बांसुरीवाले भइया' का वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2020 1:23PM | Updated Date: Oct 20 2020 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री अदा शर्मा सोशल मीडिया के जरिए एक ऐसे संगीतकार की मदद कर रही हैं, जो लॉकडाउन के दौरान खाली सड़कों पर रह रहा है। अदा के इंस्टाग्राम पर लगभग 50 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक बांसुरी वादक एक मधुर धुन बजा रहा है। उन्होंने इस वीडियो को कैप्शन दिया, "बांसुरीवाले भइया से मिलिए! उनसे एक बांसुरी खरीदने और सीखने के लिए संपर्क करें (मुंबई)। वह लॉकडाउन में खाली सड़कों पर घूम रहे हैं। सभी दर्शक घर पर बैठे हैं, फिर भी पूरे मनोयोग से वह बांसुरी बजा रहे हैं। मुझे लगा कि वो इस योग्य हैं कि उन्हें मेरे सोशल मीडिया के जरिए लाखों लोग सुनें।"
 
अदा ने अन्य प्रतिभाशाली लोगों को बढ़ावा देने के लिए भी अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उपयोग करने की बात कही है। उन्होंने कहा, "यदि आपके पास कोई प्रतिभा है और आप उसे दिखाना चाहते हैं तो आप मेरे साथ सहयोग कर सकते हैं और मेरे इंस्टाग्राम का उपयोग कर सकते हैं!" 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »