29 Mar 2024, 18:51:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में रणवीर का होगा 'डबल रोल'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2020 12:38PM | Updated Date: Oct 19 2020 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की झोली में इस वक्त कई सारी फिल्में हैं जो बहुत जल्द थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। वहीं फिल्म 'सिंबा' की ग्रैंड सफलता के बाद अब एक बार फिर रोहित शेट्टी ने रणवीर को अपनी अगली फिल्म के लिए कास्ट कर लिया है। रणवीर जल्द ही रोहित की कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' में नजर आने वाले हैं जो अगले साल 2021 में रिलीज होगी।
 
दरअसल, आज सुबह तरण आदर्श ने फिल्म की घोषणा करते हुए एक फोटो शेयर किया है जिसमें रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और भूषण कुमार संग अपने स्टाइलिश अंदाज में पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक ये फिल्म विलियम शेक्सपीयर के पॉपुलर नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित होगी। वहीं फिल्म में रणवीर के अलावा पूजा हेगड़े जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा  भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अगले महीने नवंबर से शुरु कर दी जाएगी। खास बात बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह का डबल रोल देखने को मिलेगा।
 
इसके अलावा रोहित शेट्टी बहुत जल्द हॉलीवुड फिल्म बैड बॉयज का भी हिंदी रीमेक बनाने वाले हैं। जी हां, रोहित ने फिल्म की कास्ट भी फाइनल कर ली है। बता दें फिल्म में आपको रणवीर सिंह और अक्षय कुमार की बेहतरीन जोड़ी एक साथ देखने के लिए मिलेगी। नेहा धूपिया के चैट शो में रोहित ने इस रीमेक का खुलासा करते हुए बताया था कि बैड बॉयज उनकी पसंदीदा फ्रैंचाइजी में से एक है विल स्मिथ के साथ मार्टिन लॉरेंस की बॉन्डिंग उन्हें काफी पसंद हैं। इसलिए वह साल 2011 से इस पर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »