29 Mar 2024, 12:14:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का पहला गाना ‘बुर्ज खलीफा’ हुआ रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2020 12:40AM | Updated Date: Oct 19 2020 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का पहला गाना ‘बुर्ज खलीफा’ रिलीज हो चुका है। अक्षय ने बुर्ज खलीफा का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा है- ‘साल का सबसे बड़ा डांस ट्रैक।’ ‘बुर्ज खलीफा’ को शशि ने डीजे खुशी और निकिता गांधी ने साथ मिलकर गाया है। इसके साथ ही शशि ने गाने को कम्पोज भी किया है। वहीं गगन आहूजा ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं।

बुर्ज खलीफा नाम का यह गाना एक पार्टी सॉन्ग है। गाने में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी अलग-अलग लोकेशन पर डांस कर रहे हैं। गाने के नाम के जैसे बुर्ज खलीफा के कई शॉट्स लिए गए हैं। यूट्यूब पर इस गाने को अभी तक 4.5 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। जिसपर 300 से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं। गाने के रिलीज होते ही फैन्स लगातार कमेंट सेक्शन में तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा है-ये गाना हिट है। एक दूसरे फैन ने लिखा है- ये साल का बेस्ट सांग है। एक अन्य फैन ने लिखा है- ये सबसे बड़ा पार्टी सांग होने वाला है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »