29 Mar 2024, 14:25:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुम्‍बई। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी खूबसूरत तस्वीरों से भरा पड़ा है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक कर दिया है। वहीं अब सुहाना लगातार अपनी  खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती नजर आ रही हैं। इसी बीच सुहाना की एक और हॉट तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। तस्वीर से ज्यादा सुहाना का लिखा हुआ कैप्शन मजेदार है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
 
स्टारकिड सुहाना खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह ग्रीन कलर की नी लेंथ ड्रेस में बेड पर बैठी नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ सुहाना के खुले बाल उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। तस्वीर में सुहाना का स्टाइल वाकई लाजवाब है। इस तस्वीर के साथ सुहाना खान ने दिलचस्प कैप्शन लिखा है।
 
वह लिखती हैं, 'मैं इसे इतना ज्यादा देखूं कि इससे नफरत होने लगे उससे पहले मैं इसे पोस्ट कर दूंगी।' इस कैप्शन पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस ही नहीं बल्कि सुहाना के दोस्त भी इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। सुहाना की इस तस्वीर पर महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी कमेंट कर सुहाना की तारीफ की। नव्या ने लिखा, 'तुम बहुत खूबसूरत हो।' इसके जवाब में सुहाना ने हार्ट बनाया। वहीं सुहाना की कजिन आलिया छिब्बा ने भी इस पर कमेंट कर उनकी तारीफ की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »