19 Apr 2024, 22:34:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सपना चौधरी के पति की दो लोगों के खिलाफ हांसी पुलिस को शिकायत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2020 7:42PM | Updated Date: Oct 15 2020 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिसार। बिग बॉस फेम कलाकार सपना चौधरी के पति हरियाणवी सिंगर वीर साहू ने दो युवकों सोशल मीडिया एक्टिविस्ट हर्ष छिकारा और नवीन पंघाल के खिलाफ हांसी पुलिस में शिकायत दी है। साहू ने शिकायत में हर्ष और नवीन पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने और उनकी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया है। हांसी के पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने आज बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
 
वीर साहू ने शिकायत में कहा है कि गत दिनों सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया। इसे लेकर हर्ष छिकारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और बधाई दी, जिससे उनकी यह बात सोशल मीडिया के माध्यम से सब को पता लग गई। पोस्ट को हटाने के लिए उन्होंने हर्ष से बात की, लेकिन उसने इसे हटाने से  इनकार कर दिया। साहू के अनुसार कुछ दिन बाद नवीन ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सपना और उनके बारे में कथित तौर पर अभद्र और व्यक्तिगत टिप्पणी की और गालियां दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »