24 Apr 2024, 20:46:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक महीने बाद इस दिग्‍गज अभिनेता ने कोरोना को दी मात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2020 1:29AM | Updated Date: Oct 8 2020 1:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर पिछले 1 महीने पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद वो होम क्वारंटाइन हो गए थे। लेकिन अब अर्जुन कपूर ने कोरोना को मात दे दी है। इस बात की जानकारी एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि आप सभी को ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी कोरोना वायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ठीक हो जाने के बाद अब अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और काम पर लौटने के लिए रोमांचित हूं। 

अर्जुन कपूर ने इसके आगे लिखा कि यह वायरस खतरनाक है इसलिए मेरी सबसे अपील है कि हर कोई इसे गंभीरता से लें। लोगों को समझना चाहिए कि कोरोनावायरस से कोई भी प्रभावित हो सकता है- बच्चे से लेकर बूढ़े तक। इसलिए हमेशा मास्क पहने रहे। इसके आगे अर्जुन कपूर ने बीएमसी का शुक्रिया अदा किया। अर्जुन कपूर ने लिखा कि बीएमसी को उनके समर्थन और मदद के लिए धन्यवाद और साथ ही सभी फ्रंटलाइन वर्कस को सैल्यूट, जो खुद को जोखिम में डालकर हमें बचा रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »