29 Mar 2024, 19:13:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मशहूर मलयाली अभिनेता एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान हुए घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2020 1:16AM | Updated Date: Oct 8 2020 1:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपने अमिताभ बच्चन का वो किस्सा तो सुना ही होगा जब उन्हें सूटिंग के दौरान एक गंभीर चोट आई थी और वह अपनी जान गवाने से बाल बाल बचे थे। ऐसा ही एक हादसा मलयाली फिल्मों के मशहूर अभिनेता टोविनो थॉमस के साथ भी हुआ है। इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोट आई हैं।

टोविनो थॉमस हुए घायल : कई बार सितारे अपने रोल को लेकर इतनी ज्यादा मेहनत करते हैं। कई बार किसी एक्शन सीन को एक दम रियलस्टिक दिखने के लिए वह किसी भी हद्द तक की कोशिश कर बैठते हैं। ऐसे में कई बार वह गंभीर चोट का शिकार हो जाते हैं। ऐसे ही इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'काला' की शूटिंग में व्यस्त टोविनो थॉमस पिछले चार दिनों से एक्शन सीन्स की शूटिंग कर रहे थे। इसी शूटिंग के एक एक्शन सीन के दौरान अभिनेता टोविनो थॉमस को इतनी गंभीर चोट आ गई कि, उन्हें तुरंत अस्पताल लेजाना पड़ा।

टोविनो थॉमस ICU में है भर्ती : टोविनो कई दिनों से अपनी फिल्म 'काला' की शूटिंग के चलते कोच्चि में ही हैं। अचानक एक सीन के दौरान घायल हो जाने पर उन्हें के कोच्चि के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें आई चोट के कारण उन्हें दो दिन से पेट में दर्द था। बुधवार को जब उन्हें दर्द बर्दास्त के बाहर हो गया तो तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यहाँ उनकी हालत देखते हुए तुरंत ही डॉक्टर्स ने उन्हें ICU में भर्ती कर दिया है।

डॉक्टर्स के ओब्सर्वेशन में रहेंगे : टोविनो की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उनका CT स्कैन किया उसके बाद से ही वह ICU में भर्ती हैं। डॉक्टर्स ने टोविनो को आतंरिक रूप से काफी रक्तस्राव होने की आशंका जताई हैं। टोविनो के पेट और फेफड़ों में गंभीर चोट आई हैं, जिसके कारण वह लगभग 72 घंटो के लिए डॉक्टर्स के ओब्सर्वेशन में रहेंगे। इस बारे में फिल्म की प्रोडक्शन कंट्रोलर रिनी दिवाकर ने जानकारी दी। डॉक्टर्स के अनुसार, टोविनो को कुछ दिनों के लिए पूर्ण रूप से आराम करना होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »