29 Mar 2024, 07:22:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत ड्रग मामले में रिया को मिली बेल, एक महीने बाद आएंगी जेल से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2020 12:20PM | Updated Date: Oct 7 2020 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 8 सितंबर से जेल की हवा खा रही रिया चक्रवर्ती ने आखिरकार राहत की सांस ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर जमानत याचिका पर कोर्ट का फैसला आ गया है और रिया को जमानत मिल गई है। वहीं शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है यानि की शौविक अभी भी हवालात में बंद रहेंगे।
 
दरअसल रिया चक्रवर्ती को 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। जिसके मद्देनजर रिया को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। साथ ही रिया को मुंबई से बाहर जाने के लिए भी मंजूरी लेने की जरूरत पड़ेगी। जब भी रिया को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा वो हाजिर होंगी। बता दें, रिया को एनसीबी ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद फिरोख्त करने का आरोप है. रिया और उनके भाई की कई ड्रग्स पेडलर्स संग चैट भी सामने आई थी।
 
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद NCB ने 8 सितंबर को रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। साथ ही रिया चक्रवर्ती के घर से ड्रग्स और चरस बरामद होने की जानकारी भी सामने आ चुकी है। इसके अलावा ड्रग पेडलरों से रिया की चैटिंग भी सामने आई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »