29 Mar 2024, 21:31:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ नजर आ सकती है। शाहरुख खान अंतिम बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे, तब से फैंस उनके अगले प्रॉजेक्ट की घोषणा के इंतजार में हैं। इस बीच कहा जा रहा है कि तमिल डायरेक्टर एटली कुमार की फिल्म में शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम 'सनकी' रखा गया है।
 
दीपिका पादुकोण की फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई है। यदि यह जोड़ी इस फिल्म में साथ आती है तो यह चौथा मौका होगा जब दोनों एक साथ काम करने जा रहे हैं। इसके पहले शाहरुख और दीपिका ने 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'हैपी न्यू ईयर' में काम किया है। बताया जा रहा है कि मूल रूप से यह फिल्म हिंदी और तमिल में बनाई जाएगी और बाकी प्रमुख भाषाओं में इसकी डबिंग करके रिलीज की जाएगी। फिल्म के साल 2021 की शुरुआत में फ्लोर पर आने की उम्मीद थी लेकिन कोविड-19 की स्थिति देखते हुए शेड्यूल तय किए जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »