24 Apr 2024, 17:45:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कंगना रनौत को लेकर दिए बयान पर गृह मंत्री देशमुख को मिली धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2020 1:04PM | Updated Date: Sep 9 2020 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े विवाद को लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को एक बार फिर धमकी भरे कॉल आए हैं। देशमुख के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि देशमुख को यह फोन बुधवार तड़के छह बजे आया था। इससे पहले मंगलवार को किसी अन्य व्यक्ति ने भी फोन कर धमकी दी थी। ये दोनों कॉल हिमाचल प्रदेश से की गयी थी। मामले की जांच की जा रही है।
 
एक मंत्री ने सोमवार को बताया था कि  किसी अज्ञात व्यक्ति ने देशमुख के नागपुर स्थित दफ्तर में सोमवार को फोन कर उन्हें और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को धमकी दी। देशमुख ने कंगना को वाई प्लस सुरक्षा मुहैया कराने के केंद्र सरकार के फैसले पर आश्चर्य व्यक्त किया था और कहा था जिस कंगना ने मुंबई और महाराष्ट्र के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है, उसे सरकार वाई प्लस सुरक्षा कैसै मुहैया करा सकती है।
 
वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया था कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मुंबई के बांद्रा स्थित घर (मातोश्री) में भी धमकी भरे फोन आए थे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को भगोड़े आतंकवादी दाउद इब्राहिम का सहयोगी बताया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »