25 Apr 2024, 13:10:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अब सिंगिंग में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं टाइगर श्रॉफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2020 2:25PM | Updated Date: Sep 8 2020 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्राफ सिंगिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन और डांस के लिए मशहूर हैं। वह अब सिंगिंग में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं। उन्होंने अपने इस सिंगिंग डेब्यू का फर्स्ट लुक शेयर किया है। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर को रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा - मैं हमेशा से ही अपने खुद के गाने पर थिरकना चाहता था, लेकिन कभी इसे आगे बढ़ाने की हिम्मत ही नहीं हो पाई। इस लॉकडाउन में बहुत सारा समय खुद को ढूंढने में बिताया और फिर जाकर कुछ नया मिला। ये एक अविश्वनीय अनुभव रहा और मैं इस छोटी सी कोशिश को जल्द ही आपके साथ साझा करने के लिए एक्साइटेड हूं।
 
इस मोशन पोस्टर में टाइगर हाथ में माइक पकड़े हुए दिख रहे हैं। इस गाने को बिग बैंग म्यूजिक ने प्रोड्यूस किया है, जबकि डीजी मायने और अवितोश ने बोल लिखे हैं। गाने को मशहूर डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा कोरियोरोग्राफ परेश के साथ मिलकर इसका निर्देशन कर रहे हैं। इससे पहले पुनीत, टाइगर के साथ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में भी काम कर चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »